-->

Translate

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022

राज्य शासन ने सभी प्रतिबंध हटाए, रात्रिकालीन कर्फ़्यू लागू रहेगा

 

                  राज्य शासन ने कोरोना महामारी नियंत्रण के लिए लगाए गए सभी प्रतिबंध हटाए

                                         

डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की कम होती रफ़्तार की स्थिति को देखते हुए सरकार ने कोरोना महामारी नियंत्रण के लिए लगाए गए सभी प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है। गृह विभाग ने इस आशय के आदेश जारी किये हैं वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। गृह विभाग ने शुक्रवार शाम जारी आदेश में कहा है कि कोरोना संक्रम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य शासन द्वारा लगाए गए सभी प्रतिबन्ध हटाए जाते हैं। उधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में समस्त सामाजिक, व्यावसायिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, मनोरंजन, खेलकूद आदि तथा मेले के आयोजन पूर्ण क्षमता से हो सकेंगे। समस्त स्कूल, कॉलेज और छात्रावास/हॉस्टल भी पूर्ण क्षमता से चल सकेंगे। विवाह आयोजन एवं अंतिम संस्कार के लिए संख्या का प्रतिबंध नहीं रहेगा। ध्यान रखें महामारी का संक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है इसलिए रात्रिकालीन कर्फ़्यू 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। नागरिकों से अपील है कि मास्क का उपयोग और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन अवश्य करें।


Featured post

दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले

     दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले अलवर।  राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article