-->

Translate

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022

निगम का जिला अधिकारी रिश्वत लेते धराया

 

                                   नागरिक आपूर्ति निगम का जिला अधिकारी रिश्वत लेते धराया 

                                               

रीवा  लोकायुक्त पुलिस ने अनूपपुर में नागरिक आपूर्ति निगम के जिला अधिकारी को 50 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया । आरोपी अधिकारी द्वारा ट्रांसपोर्ट कारोबारी से l&t का वर्क आर्डर जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा ने सोमवार को मोहम्मद मसरूर हुसैन पिता महमूद हुसैन निवासी वार्ड नंबर 17 न्यू बस स्टैंड शहडोल की शिकायत पर यह कार्रवाई की बताया जा रहा है की मसरूर हुसैन ट्रांसपोर्ट का कारोबार शहडोल जिले में करता है उससे एम एस उपाध्याय जिला अधिकारी मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड अनूपपुर में ₹50000 की रिश्वत की मांग की थी इसके बाद जिला कार्यालय मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड अनूपपुर में आरोपी जिलाधिकारी के कक्ष में उसे रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी अफसर द्वारा l&t का वर्क ऑर्डर जारी करने के एवज में यह राशि मांगी गई थी


Featured post

​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत

      ​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत रतलाम।  शहर की रेलवे कॉलोनी में रविवार रात बदमाशों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिय...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article