-->

Translate

बुधवार, 16 फ़रवरी 2022

यूक्रेन में युद्ध की आशंका के चलते प्रदेश में कई परिवारों की चिंता बढ़ी

                             यूक्रेन में युद्ध की आशंका के चलते प्रदेश में कई परिवारों की चिंता बढ़ी

                                             
डेस्क रिपोर्ट यूक्रेन में युद्ध की आशंका के चलते मध्य प्रदेश की औद्योगिकी राजधानी इंदौर में कई परिवारों की चिंता बढ़ गई है। इन परिवारों के बच्चे वहां उच्च शिक्षा के लिए गए हुए हैं जिनकी सुरक्षित वापसी के लिए उनके माता-पिता गुहार लगा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से भी उन्होंने आग्रह लगाई है।

                                           अभिभावक बच्चों की सुरक्षा के लिए परेशान

दरअसल,इंदौर जिले के कई छात्र यूक्रेन की तनोपी स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। यूक्रेन में युद्ध के हालात बनने की वजह से अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए परेशान हैं। देपालपुर के श्याम गोयल ने एक वीडियो वायरल किया है। इसमें उन्होंने अपने बच्चे की चिंता जाहिर की है। उनका बेटा पिछले 4 सालों से यूक्रेन में मेडिकल डिग्री करने गया है। उसका इस साल आखरी है। गोयल ने अपील की है कि जिस तरह कोरोना काल में वंदे भारत मिशन के तहत छात्रों को वापस बुलाया गया था उसी तरह सरकार कदम उठाए। इसी तरह से इंदौर के ही प्रोफेसर अखिलेश राव ने भी अपनी बेटे प्रणय राव की सुरक्षित वापसी के लिए सांसद शंकर लालवानी और मंत्री तुलसीराम सिलावट से गुहार लगाई है। प्रणय भी यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है।

                                                          सांसद ने दिया अश्वासन 

जानकारी के अनुसार इंदौर के माता-पिता की गुहार के बाद सांसद शंकर लालवानी ने छात्रों की डिटेल को विदेश मंत्रालय भेजा है। साथ ही पूरी जानकारी के साथ मेल भी किया है। इसके अलावा मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भी केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी छात्रों की सुरक्षा और वापसी को लेकर चर्चा की है।

                                               यूक्रेन से छात्र ने जारी किया वीडियो

यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे इंदौर के छात्र ने अपना वीडियो जारी किया  है। वीडियो में प्रणय ने युद्ध को लेकर चिंता तो जाहिर की है लेकिन यह भी कहा है कि वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इंडियन एम्बेसी के साथ लगातार संपर्क में है। वहीं, भारतीय उच्च अधिकारी भी लगातार उनके साथ बातचीत कर रहे है। भारत के करीब 20 हजार छात्र यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे है। 


Featured post

दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले

     दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले अलवर।  राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article