-->

Translate

बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

चैन चोर आया पुलिस की गिरफ्त में , खुलासा

 

                                           चैन चोर आया पुलिस की गिरफ्त में , खुलासा

                                       
रतलाम । मंगलवार दिनदहाड़े स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत राजस्व कॉलोनी में महिला के गले से सोने की चेन काट कर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने 8 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। नए पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दो बत्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजस्व कॉलोनी निवासी श्रीमती कांता जैन मंगलवार को दोपहर में दर्शन के लिए काटजू नगर स्थित जैन मंदिर जा रही थी कि एक व्यक्ति करीब 3 तोला वजनी सोने की चेन को काट कर ले गया, जिसमें कुछ टुकड़ा महिला के हाथ में रह गया था। अनाज व्यापारी पुत्र विकास जैन की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई की।

त्वरित कार्रवाई कर किया गिरफ्तार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी अभिषेक तिवारी  के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। 20 से 25 सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य माध्यम से पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और आरोपी मनोज सालवी (40) पिता बंशीलाल सालवी निवासी प्रियदर्शनी नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कम्पाउंडर का कार्य करता है। वह दो पहिया वाहन दूर खड़ी कर आया था। अपराध कर वाहन से फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से चेन का टुकड़ा, (करीब 75 हजार) वह दो पहिया , पहने हुए कपड़े, कुल जब्त समान 125000 राशि आंकी गई है। पत्रकार वार्ता में एसपी इंद्रजीत बाकरवाल, सीएसपी हेमंत चौहान सहित अन्य मौजूद थे।


Featured post

​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत

      ​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत रतलाम।  शहर की रेलवे कॉलोनी में रविवार रात बदमाशों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिय...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article