-->

Translate

शनिवार, 29 जनवरी 2022

TRAI को टेलीकॉम कंपनियों की खामियां आई नज़र


         TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश
                         
डेस्क रिपोर्ट। 28 की जगह 30 दिनों की रिचार्ज वैलिडिटी देनी होगी, TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश- प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों को 28 की जगह 30 दिनों की रिचार्ज वैलिडिटी देनी होगी।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के हक में बड़ा फैसला किया है. TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल रिचार्ज की वैलिडिटी 28 दिन की बजाय 30 दिन देने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही टेलीकॉम कंपनी को अपने प्लान में अब एक स्पेशल वाउचर, एक कॉम्बो वाउचर पूरे महीने की वैलिडिटी के साथ रखना होगा.

जानकारी के अनुसार बता दें कि टेलीकॉम कंपनियों के मौजूदा प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी होती है, जिसकी वजह से कस्टमर्स को एक साल में 13 बार मंथली रिचार्ज कराना होता है। ट्राई के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि ग्राहकों की ओर से एक साल में कराए गए रिचार्ज की संख्या में कमी आएग। ऐसा होने से ग्राहकों के एक महीने के एक्स्ट्रा रीचार्ज के पैसे बचेंगे।

TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है. इसके मुताबिक सभी टेलीकॉम कंपनियों को कम से कम एक प्लान वाउचर, एक खास टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो वाउचर लाना होगा, जिसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होनी चाहिए. इसके अलावा कंपनियों को नोटिफिकेशन की तारीख से 60 दिनों के अंदर नियमों के आदेश का पालन करने को कहा गया है।

Featured post

झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़ अभियान शुरू

   झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़                        अभियान शुरू   रतलाम।  जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article