दोस्त की बहन से चैटिंग बना कारण
जानकारी के अनुसार मृतक इब्राहिमपुरा बैरसिया में रहने वाला 17 साल का कुलदीप कुशवाहा पिता दिनेश कुशवाहा निजी काम करता था। 26 जनवरी को घर से वह घूमने के लिए निकला था। देर रात तक वह नहीं आया। इस पर परिजन ने अपहरण का संदेह जताते हुए थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस को गुरुवार देर शाम उसकी लाश कलारा-उनींदा गांव के बीच जंगल में पुलिस को मिली। पुलिस ने जांच शुरू की पता चला कि कुलदीप के मोहल्ले में रहने वाला चिंटू उर्फ आनंद कुशवाहा उसके साथ बाइक में देखा गया है। पुलिस ने चिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि कुलदीप की उसने अपने साथी राजू कुशवाहा के साथ मिलकर हत्या कर दी है।