-->

Featured

Translate

नगर निगम कचरा वाहन ने मारी टक्कर, युवती की मौत
f

नगर निगम कचरा वाहन ने मारी टक्कर, युवती की मौत

                                     नगर निगम कचरा वाहन ने मारी टक्कर, युवती की मौत

                                               

 जानकारी के मुताबिक मेघराज भूरिया के तीन वर्षीय पौत्र हिमांशु का रविवार को मान कार्यक्रम था। इस कारण उनके यहां रिश्तेदार भी आये हुवे थे। सोमवार दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर सड़क किनारे मेघराज की पुत्री सावित्री और सुमित्रा बाटी सेक रही थी। इसी बीच जुलवानिया ट्रेचिंग ग्राउंड में कचरा खाली करके नगर निगम वाहन वापस शहर की तरफ जाने लगा। तभी इस वाहन ने सावित्री को टक्कर मार दी। सावित्री के पैर पर चोट आई। सुमित्रा ने सावित्री को खींच कर एकतरफ किया। इसी बीच सुमित्रा की छोटी बहन 23 वर्षीय पूनम भूरिया ने वाहन के सामने आकर वाहन पकड़ कर रुकवाने का प्रयास किया। चालक ने वाहन नहीं रोका व तेजी से वाहन ले जाने लगा। पूनम ने वाहन पकड़ लिया और उस पर लटक गई। वाहन उसे घसीटता हुआ करीब छह सौ मीटर दूर जवाहर स्कूल के पास चौराहे तक ले गया। लोगों ने पीछा कर वाहन रुकवाने का प्रयास किया। झटका लगने से पूनम नीचे गिरी तो चालक वाहन लेकर भाग गया। 

पूनम को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई । लोगों ने चक्काजाम कर आरोप लगाया कि नगर निगम के वाहन चालक शराब के नशे में तेज गति से वाहन चलाते हैं। आये दिन दुर्घटना होती है । नगर निगम से कई बार मांग की गई, लेकिन वाहनों का रूट नही बदला गया।एसडीएम अभिषेक गौतम, सीएसपी हेमन्त चौहान, टीआइ ओपी सिंह आदि मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों से चर्चा कर मांगो का निराकरण करने का आश्वासन दिया।


Related Posts

0 Response to "नगर निगम कचरा वाहन ने मारी टक्कर, युवती की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article