रंगबाजी के आरोपी के लगी गोली
जावरा। रतलाम में चार दिन पूर्व रंगबाजी की घटना हुवी थी। भाटो का वास में गोली चलाने वाले अकबर घोसी को पुलिस ने भागने के दौरान गोली मार दी। जानकारी के अनुसार गोली तब मारी जब वो पुलिस को चकमा देकर हथियार छीनकर भागने का प्रयास कर रहा था। करीब चार दिन पूर्व शहर के भाटो का वास क्षेत्र में हफ्ता वसूली के मामले में अकबर ने गोली चलाई थी। इसके बाद पुलिस, प्रशासन आदि ने रंगबाजों के खिलाफ संयुक्त मोर्चा खोल दिया था। इस दौरान कई गुंडों को निशाने पर लेते हुए मकान तोड़े गए व अभियान चलाया गया। यह अभियान तक शुरू हुआ जब अकबर ने गोली चलाई थी।
ज्ञात हो कि रतलाम में 4 दिन पूर्व भाटों का वास क्षेत्र में सटोरिया के घर के बाहर चार राउंड फायर करने वाले मुख्य आरोपी और उसके दो अन्य साथियों को रतलाम पुलिस प्रतापगढ़ से पकड़ रतलाम ला रही थी, जबकि मुख्य आरोपी अकबर घोसी को हथियार और बाइक जप्त करने के लिए नागदा ले जाया जा रहा था। इस दौरान जंगल में उसके द्वारा बाथरूम आना बोलकर गाड़ी रुकवाई थी। पुलिसकर्मी के साथ बाथरूम जाने के लिए उतरा और धक्का देकर आरक्षक से गन छीन कर भागने लगा था। पुलिस ने रोकना चाहा तो नहीं रूका। पुलिस के फायर करने पर पैर में गोली लगने की खबर है । घायल आरोपी को जावरा के सिविल अस्पताल लाया गया है।