-->

Translate

सोमवार, 10 जनवरी 2022

दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की तुलना की दीमक से

                                             दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की तुलना की दीमक से

                                               

इंदौर  कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की तुलना दीमक से की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह दीमक ऊपर नहीं दिखती नीचे काम करती है, उसी तरह आरएसएस भी नीचे काम करती है। जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह ने इंदौर में यह बात कही। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि आप ऐसे संगठन से लड़ रहे हैं जो ऊपर नहीं दिखता है बल्कि नीचे है। जिस तरह किसी के घर या वस्तु में दीमक लगती है, उसी तरह संघ काम करता है। उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोग मुझ से बहस करें और बताएं कि आपका संगठन है कहां। उसका अस्तित्व नहीं है। संघ रजिस्टर्ड संस्था नहीं है। संघ गुपचुप करके छिपकर काम करता है। ये लोग केवल कानाफूसी करते हैं और गलत भावना फैलाते हैं। कभी आंदोलन नहीं करते, आम जनता या किसान की समस्या पर नहीं लड़ेंगे। 

                                                      हिंंद धर्म को कभी खतरा नहीं रहा

दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंदू धर्म को कभी खतरा नहीं रहा। ईसाई धर्म पहले भारत में आया फिर पश्चिम में गया। ईसा मसीह के 40 साल बाद ही आ गया था। तब खतरा नहीं हुआ। सिंह ने कहा कि मुसलमान आठवीं सदी में आ गए थे और 500 साल शासन किया मगर तब हिंदू धर्म को खतरा नहीं हुआ। उन्होंने संघ को घेरते हुए आरोप लगाया है कि हिंदू धर्म को खतरा बताया जाता है और उसी से ये राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं और राजनीतिक पद लेते हैं। आज जब राष्ट्रपति से लेकर नीचे तक के पदों पर हिंदू हैं तो फिर धर्म को खतरा किससे है। 


Featured post

विवादित टिप्पणी को लेकर समाज सड़कों पर

     विवादित टिप्पणी को लेकर समाज                         सड़कों पर भोपाल।  राजधानी में मुस्लिम युवक की पिटाई के दौरान इस्लाम को...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article