-->

Translate

शनिवार, 22 जनवरी 2022

सीएम हेल्पलाइन में बेहतर प्रदर्शन के मामले में रतलाम टॉप


 

                                   सीएम हेल्पलाइन में बेहतर प्रदर्शन के मामले में रतलाम टॉप

                                                      
भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लगातार सीएम हेल्पलाइन नंबर पर रही शिकायतों के जल्द निपटारे के निर्देश दिए जा रहे हैं। एक बार फिर से दिसंबर महीने की रैंकिंग जारी कर दी गई है। जिसमें भोपाल-जबलपुर को रैंकिंग में बड़ा झटका लगा है। जनवरी 2022 में 1 दिसंबर 2021 से 30 दिसंबर 2021 की सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग जारी की गई है। जिसमें जबलपुर को आठवां स्थान मिला है। हालांकि इस मामले में इस वर्ष इंदौर (indore) का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। भोपाल को बड़ा नुकसान लगा है। वही सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों के निपटारे में बेहतर प्रदर्शन के बाद करें तो इसमें सबसे अव्वल स्थान रतलाम जिले का है। रतलाम जिले में 656 शिकायतें दर्ज की गई है। जिनमें से अधिकतर शिकायतों का निपटारा किया गया। इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन में बेहतर प्रदर्शन के मामले में रतलाम 93.5 ही सबके साथ पहले पायदान पर बना हुआ है।

वही सिर्फ 5 जिलों में सीएम हेल्पलाइन के आंकड़ों की बात करें तो आर्थिक राजधानी इंदौर ने एक बार फिर से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 85.23% अंक हासिल किए। इसके अलावा जबलपुर 84.58% अंक के साथ ग्रेडिंग पर बना हुआ है। वहीं राजधानी भोपाल जबलपुर से 1 अंक फिसल कर 84.55 फीसद शिकायतों का निपटारा करने में सफल रहा है। ग्वालियर इस मामले में 83.05 फीसद अंक के साथ सीएम हेल्पलाइन के शिकायतों के मामले में इंदौर जबलपुर भोपाल से पिछड़ गया है।

Featured post

झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़ अभियान शुरू

   झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़                        अभियान शुरू   रतलाम।  जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article