-->

Translate

शनिवार, 15 जनवरी 2022

रुपयों के विवाद में युवक ने कर दी पिता की हत्या

        

                                                               आरोपी युवक फरार 

                                     
रतलाम। दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मोरवनी में रुपयों के विवाद में एक युवक ने मारपीट कर अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपित पुत्र की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय मोहन सिंघाड़ उर्फ गट्टू पुत्र नाथू सिंघाड़ निवासी ग्राम मोरवनी को दो वर्ष पहले पैरालिसिस अटैक आया था। इसके कारण वे ज्यादा चल नहीं पाते थे और घर पर ही रहते थे। उनका पुत्र गोपाल सिंघाड़ गुरुवार रात करीब एक बजे शादी कार्यक्रम से वापस घर पहुंचा व मां सीताबाई से विवाद कर कहने लगा कि पिता की बीमारी में उसने जो रुपये खर्च किए है, उसे दे। मां ने कहा कि उसके पास रुपये नहीं है तो उसने मां के साथ मारपीट की। इस पर मां घर से निकलकर कहीं चली गई थी। इसके बाद उसने पिता से विवाद कर जमकर मारपीट की व उनका मुंह दबा दिया। मारपीट से पिता की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सीताबाई घर पहुंची तो पति मोहन मृत अवस्था में मिले। कुछ देर बाद मोहन की मौत की खबर गांव में फैली व लोग उसकी मौत पर शंका जताने लगे। सुबह 11 बजे चौकीदार राजू ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसआइ अनुराग यादव, नारायणसिंह राठौर, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल आदि मौके पर पहुंचे व घटना के बारे में जानकारी ली। मां ने विवाद के बारे में बताया। इसके बाद दोपहर में शव जिला अस्पताल भिजवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

Featured post

जिला जेल में शर्मनाक वारदात

     बंदी ने लगाया यौन शोषण का आरोप रतलाम ।  जिला सर्किल जेल में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बंद 19 वर्षीय युवक न...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article