-->

Translate

मंगलवार, 18 जनवरी 2022

डॉ. विक्रांत भूरिया ने फ्लाइट में बचाई यात्री की जान

                                             युवा नेता की सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ                                                                               

डेस्क रिपोर्ट । मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया इन दिनों चर्चा में हैं। हालांकि उनके चर्चा में होने की वजह राजनीतिक नहीं है। दरअसल में विक्रांत भूरिया ने भोपाल से अहमदाबाद जा रही फ्लाइट में एक यात्री की जान बचाई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

                                                महिला ने वीडियो जारी कर बोला थैंक्स

इस घटना के बाद उस यात्री की पत्नी जयश्री पड़ेकर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन्हें धन्यवाद कहा है। अपने वीडियो में जयश्री ने कहा है कि 11 जनवरी को वह भोपाल से अपने पति के साथ अहमदाबाद की यात्रा कर रही थीं। यात्रा के दौरान अचानक उनके पति की हालत बिगड़ने लगी। फ्लाइट अटेंडेंट ने जैसे ही इसके बारे में अनाउंस किया, डॉक्टर भूरिया तत्काल पहुंचे और सीपीआर देकर उनके पति की जान बचाई। जयश्री ने कहाकि विक्रांत भूरिया की वजह से ही उनके पति जिंदा हैं। उन्होंने कहाकि लोग सच कहते हैं कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। वहीं इंडिगो एयरलाइंस ने भी ट्वीट कर विक्रांत भूरिया के प्रति आभार जताया है। 

                                                    बतौर डॉक्टर भी रहते हैं एक्टिव

गौरतलब है कि डॉक्टर विक्रांत भूरिया पेशे से डॉक्टर हैं। राजनीति में सक्रिय होने के बावजूद वह मरीजों को भी देखते रहते हैं। फिलहाल भूरिया मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वहीं सोशल मीडिया पर लोग विक्रांत भूरिया की खूब तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने ट्वीट किया है कि डॉक्टर भूरिया ने जिस तरह से फ्लाइट में एक अजनबी की मदद की है, वह अपने आप में अनुकरणीय है।

Featured post

जिला जेल में शर्मनाक वारदात

     बंदी ने लगाया यौन शोषण का आरोप रतलाम ।  जिला सर्किल जेल में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बंद 19 वर्षीय युवक न...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article