50 महिलाओं को टिकट, उन्नाव से गैंगरेप पीड़िता की मां शामिल
डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस पार्टी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करने जा रही है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बताया कि 125 प्रत्याशियों की सूची है, जिसमें से 50 महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों।प्रियंका गांधी ने बताया कि “इस सूची में उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें। कहा कि हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया। उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है।