-->

Featured

Translate

शराब पीने के पैसे नहीं देने पर जानलेवा हमला
f

शराब पीने के पैसे नहीं देने पर जानलेवा हमला


                                               शराब पीने के पैसे नहीं देने पर जानलेवा हमला

आलोट  राब पीने के पैसे नहीं देने से खफा युवकों ने दो पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू के वार से चोट आने पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला धारा 307 सहित भादवि की  धारा में दर्ज किया है।

दिनेश पिता भगवानलाल चौहान (35) निवासी उपरली टोली आलोट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात साढ़े आठ बजे के लगभग वह और उसका साथी प्रवीण पिता धूरालाल (22) घर के पास ही बड़चौक पर थे कि तभी गांव के ही दो युवक इनके पास आए और शराब पीने के लिए पैसे मांगे नहीं देने पर विवाद करने लगे। मना करने पर दोनों इतने खफा हो गए कि जान से मारने की नीयत से चाकू निकाल लिया और दोनों को चाकू मार दिया जिससे उन्हें चोट आई।

आरोप हैं कि  फरियादी और उसके साथी प्रवीण को चाकू मारने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी।  बाद में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बहरहाल, पुलिस थाना आलोट ने इस मामले में उपरली टोली के दो युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला धारा 307 सहित भादवि की धारा 294, 324, 327,506, 34 में दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।


0 Response to "शराब पीने के पैसे नहीं देने पर जानलेवा हमला"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article