-->

Terhubung

 अपहृत बालक चोर धराए

अपहृत बालक चोर धराए

              अपहृत बालक चोर धराए    

जावरा। हुसैन टेकरी क्षेत्र से अगवा किए गए 6 माह के मासूम बच्चे को पुलिस ने महज 20 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे को लेकर भाग रहे एक महिला और एक पुरुष को भी गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें बाद में जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार 5 जून को जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत हुसैन टेकरी के पास रहने वाले साहिल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तड़के करीब 4 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उसके 6 माह के बेटे आयान का अपहरण कर ले गया। मामले में पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की।

रतलाम पुलिस से सूचना मिलने पर शिवपुरी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोलारस थाना, बदरवास थाना, लुकवासा चौकी तथा साइबर सेल की टीम ने हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास एक बस की जांच में पुलिस को एक महिला और पुरुष के साथ 6 माह का बच्चा मिला। पूछताछ में दोनों की पहचान राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी निजाम मंसूरी और रूपा रैगर के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बच्चे को जावरा के हुसैन टेकरी क्षेत्र से उठाकर ला रहे थे। इसके बाद शिवपुरी पुलिस ने मासूम को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर रतलाम पुलिस को सूचना दी। जावरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे सहित दोनों आरोपियों को अपने साथ ले कर आई।अपहृत मासूम को उसके माता-पिता को सकुशल सौंप दिया गया।

0 Response to " अपहृत बालक चोर धराए"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना में....??

 ठेकेदार को काम से ज्यादा भुगतान - दसेड़ा जावरा । 2019 की पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना 2026 तक अधूरी अधिकारियों ने ठेकेदार को काम...

Translate

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article