-->

Translate

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

खून के रिश्ते का कत्ल....

     पत्नी बनी डायन, पति की निर्मम हत्या
डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है । भानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम दूधाखेड़ी में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी  हत्या इतनी क्रूर थी कि कातिलों ने पहले पति को मारा, फिर शव के टुकड़े किए, उसे जलाया और बचे हुए अवशेषों को खेत में गाड़ दिया।

           मामला अवैध प्रेम प्रसंग का

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक धनराज नाथ योगी की पत्नी का पिछले पांच वर्षों से गांव के ही रहने वाले पंकज चौधरी(कलाल समाज) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था , यह अवैध संबंध ही धनराज की मौत का कारण बना , आरोप है कि 10 अप्रैल को मुख्य आरोपी पंकज चौधरी ,धनराज को गाड़ी में बैठाकर ले गया और फिर उसकी पत्नी को भी साथ ले लिया , इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

          साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश

हैवानियत की हदें तब पार हो गईं जब हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे जला दिया , जब अवशेष (हड्डियां) जलने से बच गए , तो उन्हें खेत में गहरे गड्ढे में दफना दिया गया ताकि किसी को शक न हो , हालांकि अपराधियों के सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।




Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article