-->
r

Terhubung

Translate

  रतलाम कांग्रेस का पुतला दहन प्रदर्शन

रतलाम कांग्रेस का पुतला दहन प्रदर्शन

     रतलाम कांग्रेस का पुतला दहन प्रदर्शन
रतलाम। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को धानमंडी में मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री का पुतला दहन किया। पुलिस द्वारा पुतला जलाने से रोकने के दौरान कार्यकर्ताओ की झूमाझटकी भी हुई। आख़िरकार पुलिस द्वारा वाटर केनन चलाकर पुतले में लगी आग को बुझा दिया गया। गुस्साए कार्यकर्ता पुलिस के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे।

गौरतलब रहे कि बीते दिन मध्यप्रदेश सरकार के बजट भाषण के दौरान प्रदेश के केबिनेट मंत्री और विपक्ष के नेता उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस हो गई थी। बहस के दौरान आपत्ति जनक बयान को लेकर शुक्रवार दोपहर 4 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने धानमंडी पर मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन किया। जैसे ही कार्यकर्ता विजयवर्गीय सहित पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव का पोस्टर लगा पुतला जलाने लगे, वैसे ही पुलिस ने वाटर केनन चलाकर पुतले की आग को बुझा दिया। इसी दौरान पुतले पर लगा पोस्टर उड कर अलग हो गया। कार्यकर्ताओ ने मंत्री, सीएम और मोदी के पोस्टर को जलाने लगे तो पुलिस ने फायर ब्रिगेड और वाटर केनन चलाकर पोस्टर जलाने से रोक दिया।

पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओ में हुई झड़प के बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड से कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। इससे नाराज होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने इकट्ठे होकर नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार जब जब डरती है, पुलिस को आगे करती है के नारे लगाने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुर्दाबाद के भी नारे भी लगाए। 




0 Response to " रतलाम कांग्रेस का पुतला दहन प्रदर्शन"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

तबादले सीएम की अनुमति के बगैर नहीं हो पाएंगे

                                    तबादले सीएम की अनुमति के बगैर नहीं हो पाएंगे ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article