-->

Terhubung

विवाद के बाद पति ने पत्नी को मारा चाकू , मौत

विवाद के बाद पति ने पत्नी को मारा चाकू , मौत

                                      विवाद के बाद पति ने पत्नी को मारा चाकू , मौत

                                          


डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है। पूरा मामला चंदननगर थाना क्षेत्र का है। जहां पति-पत्नी में हुआ विवाद के बाद पति ने पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में पति को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के के गणेश नगर की जहां पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि पति उमेश ने पत्नी शारदा पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं पति उमेश खुद घायल शारदा को अपने साथ जिला अस्पताल ले गया। जहां उसकी मौत हो गई।

चंदन नगर पुलिस को इसकी सूचना मिली वैसे ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पति उमेश को हिरासत में लिया और एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने बताया कि पति पत्नी के बीच में विवाद हुआ था उसके बाद पति ने पत्नी को पीठ पर चाकू मार कर घायल किया था। घर में उस समय तीन बच्चे मौजूद थे। मामले में प्रकरण दर्ज कर, जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

0 Response to "विवाद के बाद पति ने पत्नी को मारा चाकू , मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना में....??

 ठेकेदार को काम से ज्यादा भुगतान - दसेड़ा जावरा । 2019 की पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना 2026 तक अधूरी अधिकारियों ने ठेकेदार को काम...

Translate

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article