-->
r

Terhubung

Translate

लेनदेन के विवाद को लेकर युवक ने मारी गोली

लेनदेन के विवाद को लेकर युवक ने मारी गोली

                                         लेनदेन के विवाद को लेकर युवक ने गोली मारी

                                         
उज्जैन। रुपयों के लेनदेन के विवाद को लेकर एक युवक ने एक अन्य युवक के सिर में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से दो कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार मोती नगर निवासी लखन पिता मोहनलाल राठौर उम्र 27 वर्ष का लेनदेन को लेकर रवि ठाकुर नामक युवक से विवाद चल रहा है। इसको लेकर रवि ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे डी मार्ट के पीछे चाय की गुमटी के पास लखन को सिर में गोली मार दी। बताया जा रहा है कि दो फायर किए गए थे। सिर में गोली लगने से लखन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने फिलहाल आरोपी  के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। डी मार्ट के पीछे गोली चलने की सूचना पर नागझिरी तथा नानाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को घटनास्थल से दो कारतूस मिले हैं। बताया जा रहा है कि एक खाली तथा एक जिंदा कारतूस है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।


 


0 Response to "लेनदेन के विवाद को लेकर युवक ने मारी गोली "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, तांत्रिक समेत 3 गिरफ्तार

  जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, तांत्रिक समेत 3 गिरफ्तार                                                             ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article