-->

Featured

Translate

हार सी तिलमिलाई कांग्रेस ने खीझ मिटाई , किया पदमुक्त
f

हार सी तिलमिलाई कांग्रेस ने खीझ मिटाई , किया पदमुक्त

                                       हार सी तिलमिलाई कांग्रेस ने खीझ मिटाई , किया पदमुक्त  

                                        
डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आने के बाद हार से तिलमिलाई  कांग्रेस ने खीझ मिटाते हुवे दो नेताओ को पद मुकत किया हे । कांग्रेस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुवे  मीडिया विभाग के खंडवा लोकसभा समन्वयक असदउद्दीन को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण पद मुक्त कर दिया गया है। इसके लिए आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग के जबलपुर शहर जिला अध्यक्ष अशरफ मंसूरी को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण भी पदमुक्त कर दिया गया है। खंडवा लोकसभा सहित दो विधानसभा सीटों पर BJP ने जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस हालांकि  31 साल बाद रैगांव सीट पर जीत हासिल करने में सफल रही है। हालांकि नतीजे आने के तुरंत बाद ही कांग्रेस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है।दरअसल  खंडवा लोकसभा क्षेत्र में 63.88 फीसदी मतदान हुआ था। कांग्रेस उम्मीदवार राजनारायण सिंह पूर्णी भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल से हार गए। ज्ञानेश्वर पाटिल ने 82,140 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद खंडवा में उपचुनाव कराना पड़ा था। वहीं प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव होने से पहले कांग्रेस के लिए खुद को साबित करने का यह उपचुनाव एक अच्छा मौका था। जिसमें मिली हार के बाद एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी अपने हार पर समीक्षा करेगी।

0 Response to "हार सी तिलमिलाई कांग्रेस ने खीझ मिटाई , किया पदमुक्त"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article