-->

Featured

Translate

मंधाना ने शतक जड़कर तोड़े कई रिकॉर्ड
f

मंधाना ने शतक जड़कर तोड़े कई रिकॉर्ड

 

मंधाना ने शतक जड़कर तोड़े कई रिकॉर्ड

                                     

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana Maiden Test Century) ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वींसलैंड के कैरारा में हो रहे डे-नाइट टेस्ट (INDW vs AUSW Pink Ball Test) के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने एलिसा पैरी की गेंद पर चौका जड़कर अपने 100 रन पूरे किए. मंधाना पिंक-बॉल टेस्ट में शतक लगाने वाली भारत की पहली महिला और ओवरऑल दूसरी क्रिकेटर हैं.।

उनसे पहले विराट कोहली ने 2 साल पहले बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में हुए डे-नाइट टेस्ट में यह कारनामा किया था. मंधाना 127 रन बनाकर आउट हो गईं. अपनी इस पारी में भारतीय ओपनर ने 22 चौके और 1 छक्का लगाया. यह किसी भी महिला बल्लेबाज का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट का बेस्ट स्कोर है. उनसे पहले इंग्लैंड की मॉली हाइड ने ऑस्ट्रेलिया में 124 रन की नाबाद पारी खेली थी.।

0 Response to "मंधाना ने शतक जड़कर तोड़े कई रिकॉर्ड"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article