-->

Featured

Translate

पाइप गोदाम में लगी भीषण आग
f

पाइप गोदाम में लगी भीषण आग

                     फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने के प्रयास जारी, वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे

                                           

रतलाम। शहर के मोहन नगर इलाके में स्थित प्लास्टिक पाइप के एक गोदाम में दोपहर में  अचानक आग लग गई। आग की लपटों से देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया। आगजनी से निकले धुएं ने आसपास के कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है, कई किलोमीटर दूर से धुआं दिखाई दे रहा है। भीषण आगजनी पर अब तक कई टैैंकर पानी डाला जा चुका है लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पंहुच गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,कस्तूरबा नगर बायपास रोड के पास स्थित मोहन नगर में बने पाइप के गोदाम में प्रात: करीब ग्यारह बजे अचानक आग लग गई। गोदाम में पीवीसी पाइप भरे हुए थे,जिसकी वजह से आग तेजी से फैली और देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रुप धारण कर लिया। गहरा काला धुआं शहर में दूर दूर तक नजर आने लगा। गोदाम की आगजनी से निकले धुएं ने आसपास के कई लाकों को अपनी चपेट में ले लिया। गहरे काले धुएं ने पूरे डोंगरे नगर विरीयीखेडी जैसे कई इलाकों को पूरी तरह ढंक लिया और इन इलाकों में अंधेरा सा छा गया। भीषण अग्निकाण्ड की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पंहुच गए। आगजनी के चलते आसपास में लोगों की भारी भीड जमा हो गई है। भीड को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।


0 Response to "पाइप गोदाम में लगी भीषण आग"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article