-->

Translate

शुक्रवार, 3 सितंबर 2021

स्कूल संचालक ले सकेंगे अब पूरी फीस

स्कूल संचालक ले सकेंगे अब पूरी फीस, शिक्षा मंत्री की अभिभावकों को सलाह, बोले- स्थिति सामान्य है पूरी फीस भरें

                  

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा बयान सामने आया है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने अभिभावकों को बच्चों की पूरी फीस भरने की सलाह दी है।परमार ने कहा कि स्कूल खुलने के बाद अभिभावकों को पूरी फीस देना चाहिए। जब बच्चे पूरी चीजों का इस्तेमाल करेंगे तो फीस भी पूरी देना चाहिए। सिर्फ कोरोना काल के लिए आदेश दिया गया था,  जब स्थिति सामान्य हो गई है तो फीस देना चाहिए। सरकार की तरफ से सिर्फ ट्यूशन फीस लेने का आदेश दिया गया था।स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना काल के मद्देनजर सिर्फ ट्यूशन फीस लेने का स्कूलों को निर्देश दिया था। जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं उनके लिए कैंपेन चलाया जाएगा। कोरोना का आंकड़ा बढ़ता है तो बैठक करके स्कूल बंद करने का फैसला लिया जाएगा। स्कूल खोलना बहुत जरूरी था क्योंकि क्लास में ही अच्छी पढ़ाई हो सकती है। स्कूल संचालक अब पूरी फीस ले सकते हैं । 



Featured post

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली....

            कांग्रेस की जन आक्रोश रैली रतलाम । नगर निगम के 07 अप्रैल 2026 को होने वाले सम्मेलन के एक दिन पहले कांग्रेस ने जन आक्...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article