-->

Translate

शुक्रवार, 14 नवंबर 2025

तेज़ रफ्तार बनी 5 की मौत का कारण

      तेज़ रफ्तार बनी 5 की मौत का कारण
रतलाम। दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 15 वर्ष का एक बच्चा भी शामिल है। 

जानकारी के अनुसार रावटी से 10 किलोमीटर दूर भीमपुरा गांव में घटना माही नदी के पुल से पहले हुई। कार क्रमांक एमएच 03 इएल 1388 नंबर की कार दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी। एक्सप्रेस-वे पर वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और खाई में जा गिरा। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस व हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने बताया कि स्वजन को सूचना कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।

मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित एलआईजी कॉलोनी, लतीफ चौक कुर्ला निवासी 15 वर्षीय दानिश पुत्र उस्मान चौधरी, 35 वर्षीय दुर्गेश प्रसाद, गुलाम रसूल पुत्र इशाक चौधरी, खलील पुत्र गुलाम रसूल और गुलाम पुत्र मोइनुद्दीन के रूप में हुई है।

Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article