-->

Translate

गुरुवार, 15 मई 2025

पटवारी 4000 रू रिश्वत लेते धराया


    पटवारी 4000 रू रिश्वत लेते हुए धराया
रतलाम। उज्जैन लोकायुक्त ने सीमांकन के लिए पटवारी को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया हे।

जानकारी के अनुसार आवेदक किशन लाल आँजणा निवासी ग्राम कोट कराड़िया तहसील ताल जिला रतलाम द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को शिकायत आवेदन पत्र देकर शिकायत की थी कि पटवारी द्वारा सीमांकन पंचनामा नहीं दिया जा रहा है पंचनामा देने क़े लिए पटवारी द्वारा 5000 की रिश्वत मांगी जा रही है  शिकायत का सत्यापन पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन के द्वारा करवाया गया शिकायत सत्य पाई गई  आज पटवारी  प्रभु कुमार गरवाल पटवारी हल्का 24    तहसील ताल जिला रतलाम को पुरानी तहसील कार्यालय मै 4000 रु की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है।

Featured post

झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़ अभियान शुरू

   झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़                        अभियान शुरू   रतलाम।  जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article