-->
r

Terhubung

Translate

खेल चेतना मेला का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

खेल चेतना मेला का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

                                      सर्वश्रेष्ठ स्कूल की ट्रॉफी सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के नाम 

                                     
रतलाम। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 23वें खेल चेतना मेला का समापन नेहरू स्टेडियम में पुरस्कार वितरण के साथ समारोह पूर्वक हुआ। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल ने सर्वश्रेष्ठ स्कूल की ट्रॉफी जीती। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष, सांसद सुधीर गुप्ता, विशेष अतिथि भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डे्य, जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा रहे। अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष, विधायक चेतन्य काश्यप की। महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन मंचासीन रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में सर्वश्रेष्ठ स्कूल की ट्रॉफी सेन्ट जोसेफ कॉन्वेन्ट को दी गई।

मुख्य अतिथि सांसद गुप्ता ने कहा कि वर्ष 1999 से लगातार खेल चेतना मेला के माध्यम से स्कूली बच्चों को मैदानों में जुटाने एवं पुरस्कार देने का क्रम चल रहा है। विधायक चेतन्य काश्यप ने जो अभियान रतलाम से शुरू किया, वह वृहद् स्तर पर रतलाम सहित मंदसौर और नीमच जिलों तक चल रहा है। सांसद गुप्ता ने लता मंगेश्कर, पीटी उषा, बछेंद्री पाल, आरती सहाय जैसी कई महान विभूतियों और उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब हम किसी कार्य को मन से करते है, तो लक्ष्य को पाते है। खेल चेतना मेला के बाद सभी बच्चे अपने माता-पिता के अनुशासन में रहकर उनसे भी अधिक कार्य करें। खेल चेतना मेला के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का खिताब सेंट जोसेफ कॉन्वेन्ट स्कूल ने अपने नाम किया।

आरंभ में स्वागत भाषण क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने दिया। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति की ओर से खेल सलाहकार, खेल संयोजकों, सचिव मजावदिया, सहसचिव अजीत छाबड़ा, क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा ने किया। मेले का समापन जिला क्रीड़ा अधिकारी आर.सी. तिवारी ने अन्त में खेल चेतना मेला का ध्वज विधायक काश्यप को भेंट कर किया। संचालन अब्दुल सलाम खोखर ने किया। आभार आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने माना।

0 Response to "खेल चेतना मेला का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार

      फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार  रतलाम । सैफी नगर में हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का रतलाम पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हु...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article