-->

Translate

मंगलवार, 8 नवंबर 2022

ऑनलाइन फ्रॉड का फिर शिकार हुवा युवक

                                                    ऑनलाइन फ्रॉड का फिर शिकार हुवा युवक 

                                          

जावरा फोन कॉल्स और ऑनलाइन सिस्टम से धोखाधड़ी कर बैंक खातों से रुपए निकालने के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं। ऐसा ही मामला सिटी थाना क्षेत्र में सामने आया है। शहर में एक युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया।  व्यक्ति से 1 लाख 48 हजार से ज्यादा ठग‌ लिए गए। 

जानकारी के अनुसार मेवातीपुरा निवासी सलीम पिता मोहम्मद खान ने सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोबाइल नंबर 9893397847 से किसी सुरेश नामक व्यक्ति का फोन 5 नवंबर को आया था। उसने कहा कि आपके बैंक खाते में बहुत सारी स्कीम चालू है। इसका चार्ज कट रहा है। ये बंद कर देंगे तो चार्ज नहीं लगेगा। इसके लिए आप खाते संबंधी जानकारी दीजिए। मैंने जानकारी दी और फिर बाहर चला गया। वापस 6 नवंबर को आया और बैंक खाता चेक किया तो उसमें 50 हजार एक बार और 98,933 रुपए दूसरी बार निकाल लिए गए। पुलिस ने फरियादी मोहम्मद सलीम की रिपोर्ट पर फोन लगाने वाले मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Featured post

​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत

      ​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत रतलाम।  शहर की रेलवे कॉलोनी में रविवार रात बदमाशों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिय...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article