-->
r

Terhubung

Translate

बरसात ने खोली हुसैन टेकरी व्यवस्था की पोल, जवाबदार मोन

बरसात ने खोली हुसैन टेकरी व्यवस्था की पोल, जवाबदार मोन

                                बरसात ने खोली हुसैन टेकरी व्यवस्था की पोल, जवाबदार मोन

                                         

जावरा।  हुसैन टेकरी पर आयोजित विश्व प्रसिद्ध  चेहल्लुम पर्व का मुख्य आयोजन चूल पर नंगे पैर अंगारों पर चल कर मातम करना हे, इस आयोजन में लाखो श्रद्धालु भाग लेते हैं, इस आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण है। आयोजन 16 सितंबर रात्रि में होगा टेकरी प्रशासन एव स्थानीय प्रशासन व्यवस्थाओं को बनाए जाने के लिए सतत जुटा हे। 

वही वर्षा का मौसम अपनी बेरुखी दिखाते हुए निरंतर बरस रहा हे जिससे टेकरी पर मेहंदी कुआ से टाप शरीफ तक सड़क पर बने गड्ढे पानी के डाबरो में बदल गए जिससे यह आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी मुसीबतों का सम्मान करना पड रहा हे।इन गड्ढों के के कारण जायरीनों को मेहंदी कुआ से टाप शरीफ तक पैदल चलना दुश्वार हो रहा हे विशेष कर महिलाओं बच्चे बुजुर्ग के लिए ये बड़ी तखलीफ दायक बन गए हे श्रद्धालु बड़ी भक्ति भाव से यह आकार पाक पवित्र हो कर शुद्ध मन से पाक साफ परिधान में बाबा के दरबार में आस्था से शीश नवाना चाहता है किंतु मेहदी कुआ से टाप शरीफ तक कितना भी बच कर चले इन गंदे पानी के भरे डाबरे कहीं न कही इनकी पवित्रता पर गंदगी का दाग लगा देते हैं ओर परिधान भी सराबोर हो जाते हे ऐसा नही हे की हुसैन टेकरी कमेटी ने व्यवस्थाओं की ओर ध्यान नहीं दिया ।

हुसैन टेकरी कमेटी का इस विषय में कहना हे कि मेहंदी कुआ से टाप शरीफ तक बना रोड जिस पर गड्डे एव वर्षा में पानी के पोखर बन गए हे वह पीडब्लूडी के अंतर्गत आता हे चेल्लमह एक माह पूर्व हमारे द्वारा पीडब्लूडी के आला अधिकारियों को अवगत करा दिया था किंतु इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया अब ये प्रशन उठाता हे की इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले आयोजन में  प्रशासन यह आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओ के लिए इन गड्ढों में अस्थाई तौर पर चूरी मुरम डाल कर लोगो को राहत नहीं पहुंचा सकता था ऐसा भी नहीं की प्रशासन में बैठे लोगो को इस बात का ज्ञान नही करीब एक माह पूर्व से चेल्लम की तैयारियों को लेकर प्रशासन के बड़े छोटे अधिकारियों का प्रतिदिन यह आना जाना लगा हुआ है साथ ही प्रशासन की ओर से कई कर्मचारी यह देख रेख में लगे हे साथ ही चेल्लाम मेला अधिकारी तहसीलदार न्युक्त हे ऐसे में इस विश्व स्तरी आयोजन जिसमे सभी धर्म संप्रदाय के लोग समिलित होते हैं वह इस तरह की अनदेखी कर लाखो लोगो को मुसीबत व असुविधाओ का सामना करना पड़े ये कही न कही हुसैन टेकरी कमेटी ओर स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई उचित व्यवस्थाओं पर प्रसन्न चिन्ह लगाती है।

 

 

 

0 Response to "बरसात ने खोली हुसैन टेकरी व्यवस्था की पोल, जवाबदार मोन"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दिल्ली पुलिस को नेहा ने बताया कानून

    दिल्ली पुलिस को नेहा ने बताया कानून दिल्ली ।  जंतर मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन में लगातार पुलिस की तरफ डीटेन किये जाने के ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article