नए साल में भी बढ़े अपराध
सूने मकान से लाखों के जेवर चोरी दो व तीन जनवरी की दरमियानी रात दीनदयालनगर थाना क्षेत्र डोंगरे धाम कालोनी निवासी संजीव मारू के मकान का दरवाजा तोड़कर चोर चार लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवर व तीस हजार रुपये नकद ले गए।किसान को बांधकर भैंस व बछड़ा ले गए । तीन जनवरी की रात सैलाना थाना के ग्राम धामनोद में किसान 22 वर्षीय दिलीप पाटीदार खेत पर निगरानी के लिए गया था। रात 12.30 बजे कुछ बदमाश वहां पहुंचे। दिलीप को रस्सी से बांध दिया व एक भैंस व उसका बच्चा ले गए। 5 जनवरी की दोपहर आलोट में मंडी व्यापारी लोकेश पोरवाल रानीपुरा स्थित कार्यालय में बैठे थे। तभी दो बदमाश वहां पहुंचे। उन्हें बंदूक दिखाई व गल्ले से तीन लाख रुपये लूट ले गए।