-->

Terhubung

पुलिस ने आरोपी  हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

 

                                       पुलिस ने आरोपी  हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

                                        

रतलाम पुलिस ने आरोपी  हिस्ट्रीशीटर 22 वर्षीय विकास उर्फ जग्गू पुत्र हेमराज मेघवाल निवासी हिम्मतनगर को गिरफ्तार कर लिया पुलिस से बचने के लिए भागने के दौरान गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। उसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

दरअसल पांच नवंबर की रात प्रफुल्ल पंवार निवासी डोंगरे नगर क्षेत्र स्थित अपने रेस्टोरेंट पर बैठे थे। आरोपित विकास उर्फ जग्गू उसके दो अन्य साथी सिगरेट लेने रेस्टोरेंट पर गए थे। आरोपी ने सिगरेट ली तो दुकानदार ने रुपये मांगे। इस पर एक आरोपी कहने लगा कि रुपये दे दिए हैं। प्रफुल्ल ने रुपये नहीं देने की बात कहते हुए दोबारा रुपये मांगे तो आरोपी गाली-गलौच करने लगे। इसी बीच शोर सुनकर प्रफुल्ल का छोटा भाई संजय भांजा अनमोल रेस्टोरेंट पर पहुंचे तो आरोपित वहां से चले गए थे ।कुछ देर बाद विकास अन्य साथियों ने बाइकों से रेस्टोरेंट पर पहुंचकर रेस्टोरेंट संचालक प्रफुल्ल पर लोहे की चेन, बेल्ट, ईंट, पत्थर से हमला कर दिया था। पुलिस ने विकास उसके साथियों के खिलाफ भादंवि की धारा 294, 307, 147, 148, 149, 506 के तहत बलवा जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया गया था।

 

0 Response to "पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना में....??

 ठेकेदार को काम से ज्यादा भुगतान - दसेड़ा जावरा । 2019 की पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना 2026 तक अधूरी अधिकारियों ने ठेकेदार को काम...

Translate

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article