-->

Translate

बुधवार, 6 सितंबर 2023

जनआशीर्वाद यात्रा पर हमले के 6 आरोपी गिरफ्तार

 

                                   जन आशीर्वाद यात्रा पर हमले के 6 आरोपी गिरफ्तार

                                                   19 लोगो को बनाया नामदज आरोपी 

                                     

 

नीमच जिले की मनासा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था करीब 100 से 150 लोग यात्रा के सामने गए थे भाजपा नेताओं ने काफी देर तक इन लोगों को समझाने की कोशिश की इसी दौरान यात्रा पर अचानक पथराव शुरू हो गया  

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर जमा कर रखे थे इस हमले में यात्रा में शामिल वाहनों के कांच फूट गए  एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया ने बताया कि पुलिस ने 19 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है अब तक भेरूलाल सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है वीडियो के आधार पर अज्ञात लोगों की पहचान कर उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा  

घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर रामपुरा क्षेत्र के राउली कुड़ी गांव में हुई यात्रा पर हमले की वजह चीता प्रोजेक्ट को लेकर विरोध भी बताया जा रहा है वन विभाग चीता प्रोजेक्ट के तहत जंगल में फेंसिंग कर रहा है ग्रामीणों के मवेशियों को आने - जाने नहीं दिया जा रहा है इसी बात को लेकर ग्रामीण भड़के हुए  थे 


 



Featured post

​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत

      ​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत रतलाम।  शहर की रेलवे कॉलोनी में रविवार रात बदमाशों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिय...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article